Aaj Kiska Match Hai | Today Match 02 June 2026: आज किसका मैच है? पाकिस्तान के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

Today Match 02 June 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी डिटेल्स

MATCH.jpg

Today Match 02 June 2026: आईपीएल का दौर खत्म हो चुका है और क्रिकेट के चाहने वाले नई सीरीज की तरफ रुख कर रहे हैं. इसी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही वनडे सीरीज भी खेली जा रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में सीरीज काफी रोमांचक नजर आ रही है. पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज जीतने उतरेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

क्रिकेट में आज किसका मैच है?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेलने उतरेंगी. ये मैच इस सीरीज के लिए निर्णायक साबित हो सकता है क्योंकि पाकिस्तान  के पास इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने का मौका होगा. पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था, जिसमें जीत हासिल कर पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. 

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा PAK vs AUS मैच?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये अहम मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच शाम 5 बजे से खेला जाएगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (Pakistan vs Australia Full Squads)

ऑस्ट्रेलिया टीम: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टेनलेक, रिले मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ