नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पहली ईनिंग में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ढेर कर दिया। रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, वहीं अश्विन ने 3 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49, स्टीव स्मिथ को 37, मेट रेनशॉ को डक, पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 और टॉड मर्फी को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
टिम पेन और माइकल वॉन ने उठाए सवाल
हालांकि इस दौरान एक वाकये ने क्रिकेटप्रेमियों के बीच चर्चा छेड़ दी है। जडेजा की गेंदबाजी पर ऑस्ट्रेलियन मीडिया, पूर्व कप्तान टिम पेन और माइकल वॉन ने सवाल उठा दिए हैं। दरअसल, फॉक्स क्रिकेट ने जडेजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मोहम्मद सिराज से बातचीत कर उनके हाथ से कुछ लेते हैं फिर बॉल पर उंगुलियां फेरने लगते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और विदेशी क्रिकेटर टेंपरिंग का मुद्दा उठाने लग गए हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा- वह अपनी घूमती हुई उंगली में क्या लगा रहा है ? ऐसा कभी नहीं देखा।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने फॉक्स क्रिकेट के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- दिलचस्प। जडेजा का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
सामने आई ये बात
हालांकि, इस मामले पर एक और बात सामने आई है। जानकार सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जडेजा सिर्फ “दुखती उंगलियों पर मरहम” लगा रहे थे। फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
क्या है नियम?
नियम 42.3 के अनुसार खिलाड़ियों को गेंद को जमीन पर रगड़ने, उसकी सीम या सतह के साथ छेड़छाड़ करने या किसी ऐसे उपकरण का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया जाता है जो गेंद की स्थिति को बदल सकता है। ऐसा करना जिससे गेंदबाज या टीम को अनुचित लाभ मिल सके। नियम के तहत गेंद को कृत्रिम पदार्थ के उपयोग के बिना पॉलिश किया जा सकता है, गीले होने पर एक तौलिया से सुखाया जा सकता है। इसमें से मिट्टी को भी हटाया जा सकता है।
गेंद को जमीन पर रगड़ना, नाखून या अन्य नुकीली चीज से रगड़ना या गेंद की सीम के साथ छेड़छाड़ करना अनुचित है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘मुझे याद है जब…’ रवि शास्त्री ने LIVE कमेंट्री के दौरान मार्क वॉ को किया ट्रोल
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
क्रिकेट के इतिहास में गेंद से छेड़खानी के आरोपों पर कई घटनाएं हुई हैं। 1976-77 में जॉन लीवर वैसलीन मामला सामने आया था। 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माइकल एथर्टन का यह स्वीकार करना कि उन्होंने गेंद को ट्रीट करने के लिए छेड़छाड़ की थी। सबसे कुख्यात मामले में 2006 का ओवल टेस्ट है, जब पाकिस्तान ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप के बाद मैच खेलने से मना कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीसरे मैच में कैमरन बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ रगड़ते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। बैनक्रॉफ्ट के हाथ में टेप था जिससे वह गेंद की सतह को खराब कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच में मिली हार के बाद स्वीकार किया कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए टीम ने जान-बूझकर गेंद से छेड़छाड़ की थी। ये उनकी टीम के गेम-प्लान का हिस्सा था।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और दिग्गज खिलाड़ियों के ट्वीट पर आधारित है। न्यूज24 जडेजा की बॉल टेंपरिंग की पुष्टि नहीं करता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
54 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines