---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AUS: ‘चमकते रहो…,’ सूर्यकुमार यादव के टेस्ट डेब्यू से गदगद हुए रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक ने लिखी बड़ी बात

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव और केएस भरत ने टेस्ट डेब्यू किया। इस दौरान केएस भरत अपनी मां से गले मिलकर भावुक हो गए तो वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी इस प्राउड मोमेंट पर इमोशनल नजर आए। सूर्या को पूर्व कोच रवि […]

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव और केएस भरत ने टेस्ट डेब्यू किया। इस दौरान केएस भरत अपनी मां से गले मिलकर भावुक हो गए तो वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी इस प्राउड मोमेंट पर इमोशनल नजर आए। सूर्या को पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप दी। इस दौरान उन्होंने सूर्या को कैप देकर बड़ी जिम्मेदारी उठाने का मैसेज दिया।

सूर्या- चमकते रहो

सूर्या के डेब्यू से गदगद शास्त्री ने अपने इमोशन ट्विटर पर जाहिर किए। उन्होंने लिखा- सूर्या- चमकते रहो। आपने टी20 में बल्लेबाजी को नए सिरे से परिभाषित किया और अब सबसे सही फॉर्म- टेस्ट की बारी है। वास्तविक बने रहें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: ‘रिदम था और’…5 विकेट लेने के बाद जडेजा ने पिच को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

सूर्या और केएस भरत के डेब्यू पर टीम इंडिया के विकेटकीपर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने कहा- देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना एक सच्चा सम्मान है। सूर्यकुमार यादव और केएस भरत के लिए शुभकामनाएं।

---विज्ञापन---

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्या के टेस्ट डेब्यू पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- हमारे सूर्यकुमार यादव को अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए बधाई। ऑल द बेस्ट, सूर्या दादा।

और पढ़िए –‘तुम चैंपियन हो Ravindra Jadeja’, दिग्गज स्पिनर ने शानदार वापसी पर किया स्वागत

---विज्ञापन---

रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए

पहले दिन के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। रवींद्र जडेजा ने चोट के बाद शानदार वापसी की और 5 विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट निकाला। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी करने आए हैं। टीम इंडिया अभी 100 रनों से पीछे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन के मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 09, 2023 06:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola