IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। आज इस मैच का तीसरा दिन है। तीसरे दिन के पहले सेशलन में ऑस्ट्रेलिया को 113 रन पर समेट चुकी टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रन बनाने हैं। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी वापस पवेलियन लौट चुकी है। सबसे पहले केएल राहुल आउट हुए फिर कप्तान रोहित शर्मा भी अपना विकेट गंवा बैठे।
और पढ़िए – ‘मजा आ गया…’, अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्मिथ को दी धमकी, ताली पीट हंसे कोहली
https://twitter.com/TotallyImro45/status/1627205153362432003?s=20
रोहित शर्मा ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और 20 गेंद में 31 रन ठोक दिए। वह पूरे रिदम में थे और बल्ले से गेंद अच्छे से लग रही थी, लेकिन सातवें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। रोहित शर्मा ने सातवें ओवर की पांचवी गेंद पर मिड विकेट एरिया से दूसरा रन चुराना चाहा और अपना विकेट गंवा बैठे।
https://twitter.com/katthikathir/status/1627200786982907906?s=20
रोहित शर्मा ऐसे हुए रन आउट
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए सातवां ओवर Matthew Kuhnemann लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित ने मिड विकेट ऐरिया में शॉट खेला। पहला रन उन्होंने तेजी से दौड़ा और फिर दूसरा रन लेने के लिए पुजारा को कॉल दिया। पुजारा क्रीज छोड़ चुके थे। रोहित भी आधा रास्ता तय कर चुके थे। इसी बीच रोहित ने पुजारा को वापस लौटने को कहा, लेकिन पुजारा काफी आगे निकल चुके थे।
और पढ़िए – Virat Kohli ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
निराश होकर वापस लौटे रोहित शर्मा
दूसरे रन लेने के दौरान रोहित शर्मा बीच क्रीज पर खड़े रह गए और रन आउट होकर पेवलियन लौटे। जब तक रोहित शर्मा वापस क्रीज पर पहुंचते फील्डर ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गेंद फेंक दी थी, लिहाजा विकेटकीपर ने रनआउट कर दिया और रोहित बहुत दूर रह गए। आउट होने के बाद रोहित निराश होकर पवेलियन लौटे। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गलती किसकी थी?
टीम इंडिया को चाहिए 115 रन
अगर मैच की बात करें तो भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अभी 65 रनों की दरकार है। टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा 12 जबकि विराट कोहली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 115 रनों का टारगेट दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
15 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
15 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
17 mins agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
52 mins agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines