IND vs AUS: 'मजा आ गया...', अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्मिथ को दी धमकी, ताली पीट हंसे कोहली

Virat Kohli

Virat Kohli

विज्ञापन

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। जडेजा-अश्विन ने कंगारूओं को नचा कर रख दिया। भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने तीसरे दिन के पहले सत्र के दौरान स्टीव स्मिथ को पूरी तरह डरा दिया। अश्विन ने कुछ ऐसा किया कि विराट कोहली ठहाके लगाकर हंस पड़े।

अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्मिथ को दी धमकी

दअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 15 वें ओवर के दौरान अश्विन ने अपनी डिलीवरी स्ट्राइड में रुकने के बाद स्मिथ को क्रीज से बाहर जाता देख उन्हें वॉर्निंग दी। अश्विन ने बुद्धिमानी करते हुए गेंद डालते समय रुके और स्मिथ को चेतावनी दी। ये देख स्लिप में खड़े विराट कोहली ताली पीट कर हंसने लगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/TiwaryT21821046/status/1627161331442003968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1627161331442003968%7Ctwgr%5E6f820029fccbcbf8509f26161da9125e7b81d60c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-aus-virat-kohli-steve-smith-ashwin-run-out-at-non-strikers-8453682%2F

विज्ञापन

जडेजा-अश्विन ने कंगारूओं को नचाया

इस बीच अश्विन ने सुबह के सत्र में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ को जल्दी आउट कर दिया। हेड 43 रन बनाकर आउट हुए जबकि स्मिथ जो मैच में दूसरी बार अश्विन के हाथों आउट हुए केवल नौ रन ही बना सके। कंगारू टीम दूसरी पारी में 113 रन पर ऑलआउट हो गई है। लाबुशेन 43 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट चटकाए। इस सीरीज में जडेजा ने दूसरी बार 5 या फिर उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन को भी तीन सफलताएं मिलीं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए, जबकि भारतीय टीम 262 रन पर ऑलआउट हुई। मेहमान टीम को पहली पारी पर 1 रन की बढ़त मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ