IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी, वनडे वर्ल्ड कप में किया बेस्ट प्रदर्शन

Jasprit Bumrah, IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में अपना बेस्ट स्पेल किया।

IND vs AFG Jasprit Bumrah Best Bowling Spell in ODI World Cup History

IND vs AFG Jasprit Bumrah Best Bowling Spell in ODI World Cup History

Jasprit Bumrah, IND vs AFG: भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले स्पेल में अफगान टीम को शुरुआती झटका देते हुए किफायती गेंदबाजी की। इसके बाद अंतिम स्पेल में उन्होंने तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान के स्कोर को 280 के अंदर ही रोक दिया। बुमराह ने इस पारी में 10 ओवर फेंके और 39 रन देकर चार विकेट लिए। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह उनका बेस्ट प्रदर्शन भी रहा।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में यह उनकी 11वीं पारी थी। दूसरी बार उन्होंने इस मेगा इवेंट के इतिहास में चार विकेट लिए। हालांकि, वह वर्ल्ड कप में अपने पहले फाइव विकेट हॉल से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी इकॉनमी से अफगानिस्तान का स्कोर जो 300 तक जाता दिख रहा था, उसे 272 पर रोक दिया। भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 273 रनों की जरूरत है। इस वर्ल्ड कप में अभी तक वह दो मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में बुमराह के सभी स्पेल

  • 10-1-35-2 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-1-61-3 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 8-0-52-0 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-1-39-2 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 6-1-9-2 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-1-44-1 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-1-55-4 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-2-37-3 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-1-39-1 (2019 वर्ल्ड कप)
  • 10-0-35-2 (2023 वर्ल्ड कप) vs ऑस्ट्रेलिया
  • 10-0-39-4 (2023 वर्ल्ड कप) vs अफगानिस्तान

यह भी पढ़ें:- IND vs AFG: Team India की चूक पड़ेगी भारी, मैच के बाद लग सकता है जुर्माना

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में बुमराह का रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह अभी तक 11 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम कुल 24 विकेट दर्ज हो चुके हैं। उनका यह दूसरा वर्ल्ड कप है। साल 2019 में उन्होंने 9 मैचों में 18 विकेट झटके थे। इस सीजन दो मैचों में वह 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस टूर्नामेंट में इकॉनमी 4.27 की रही है। आज का प्रदर्शन उनके बेस्ट आंकड़े हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ