IND vs AFG: Team India की चूक पड़ेगी भारी, मैच के बाद लग सकता है जुर्माना

Team India Slow Over IND vs AFG: टीम इंडिया ने अपने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए। उसने इस मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम डाले।

IND vs AFG: Team India fails to bowl two overs in allotted time know slow over rate rule

IND vs AFG: Team India fails to bowl two overs in allotted time know slow over rate rule

Team India Slow Over IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप का नौवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए, लेकिन इस बीच भारतीय टीम से एक चूक हो गई। जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर ये क्या माजरा है…

विज्ञापन

निर्धारित समय में पूरे नहीं किए 2 ओवर 

दरअसल, टीम इंडिया ने अपने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए। उसने इस मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम डाले। इसके चलते उस पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया जा सकता है। ओवर-रेट से संबंधित आईसीसी ने नियम बना रखे हैं। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में प्रत्येक ओवर फेंकने में विफल रहने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर 2 ओवर कम फेंकने की वजह से 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बांग्लादेश पर लग चुका है जुर्माना

बता दें कि इससे पहले विश्व कप में अपने मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए बांग्लादेश पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया की चूक भारी पड़ सकती है। बहरहाल, दिल्ली के स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू चला। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या ने दो, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट निकाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ