क्या गड़बड़ घोटाला है रे भाई, पाकिस्तानी क्रिकेटर संन्यास के बाद फिर से करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी!

इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से वापसी के संकेत दिए हैं। उनका कहना है उन्होंने दिमागी शांति के लिए संन्यास का फैसला लिया था।

Imad Wasim PCB Pakistan Cricket Team

स्टार की होगी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी?

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उठापटक जारी है। बोर्ड से नाराज चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। इमाद और पीसीबी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद किसी से छुपा हुआ नहीं है। इमाद का आरोप था कि उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद बोर्ड उन्हें नजरंअदाज कर रहा था। कहीं न कहीं यही वजह उनके संन्यास लेने का भी रहा।

विज्ञापन

अब जब पाक क्रिकेट में अहम पदो पर बदलाव हुए हैं तो उन्होंने फिर से वापसी के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दिमागी शांति के लिए संन्यास का फैसला लिया है। सब कुछ सही रहा तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

34 वर्षीय ऑलराउंडर से जब सवाल किया गया कि उन्होंने महज 34 साल के ही उम्र में क्यों संन्यास ले लिया? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘संन्यास लेने का फैसला मेरा निजी फैसला था। मुझे लगता है मैं दिमागी रूप से उस स्टेट ऑफ माइंड में नहीं था, जिसमें मुझे होना चाहिए था।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘दिमागी रूप से शांत रहने के लिए मैंने यह बड़ा फैसला लिया था। यह जीवन है। यहां कुछ भी संभव है। संन्यास का फैसला मैंने यू टर्न लेने के लिए नहीं लिया था। संन्यास लेना मेरा बड़ा फैसला था। देखते हैं जीवन में आगे क्या लिखा है।’

इमाद वसीम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

बात करें इमाद वसीम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 121 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 84 पारियों में 1472 रन निकले हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 118 पारियों में 109 सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ