VIDEO: चौके-छक्कों से गूंजा नेट्स, IPL 2026 के लिए विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टिस

Virat Kohli IPL 2026 Practice Video: आईपीएल 2026 का घमासान होने वाला है. सभी टीमें अब अभ्यास में लग गई हैं. विराट कोहली ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.

Cricket News - 2026-03-11T122105.484

Virat Kohli IPL 2026 Practice Video: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए गए हैं. सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. बीसीसीआई ने फिलहाल अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है. वहीं आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिसका वीडियो भी उन्होंने साझा किया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टिस

आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया था. तब विराट कोहली ने इस टीम की ओर से खूब रन बनाए थे. अब एक बार फिर वह अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं. अभ्यास का वीडियो कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है. इस दौरान किंग कोहली ने नेट्स में बल्लेबाजी की और खूब चौके और छक्के लगाए. वीडियो कैपशन में उन्होंने ‘आईपीएल 2026’ भी लिखा है.

विज्ञापन

अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने लगभग सभी दिशा में शॉट खेला. वह पुल, कट और अपना पसंदीदा शॉट कवर ड्राइव भी मारते हुए नजर आए. कोहली का वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देख फैंस काफी खुश हैं. आईपीएल 2026 में भी कोहली रनों की बारिश करने के लिए तैयार हैं. वह लगातार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं.

विज्ञापन

50 की औसत के साथ बनाए रन

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 15 मैचों में 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2024 में 61.75 की औसत के साथ 741 रन बनाए हैं. विराट कोहली साल 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 267 मैच में 8661 रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ