ICC WC Qualifiers 2023: श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतने के लिए उतरेगी स्कॉटलैंड, देखें मैच प्रीव्यू

ICC WC Qualifiers 2023 SL vs NED
विज्ञापन

ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमों का लीग स्टेज का आखिरी मैच होगा। मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी।

दोनों ही टीमों का बेहतरीन प्रदर्शन

बता दे कि आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में दोनों ही टीमों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। श्रीलंका ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर ग्रुप-B में शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। दूसरी तरफ स्कॉटलैंड ने भी अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

SL vs SCO Head to Head: कौन किसपर भारी?

वनडे क्रिकेट में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच अब तक कुल 3 बार आमना-सामना हुआ है। श्रीलंका टीम ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत मई, 2019 में हुई थी तब श्रीलंका ने मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम से 35 रनों से जीता था।

SL vs SCO Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

स्कॉटलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

SL vs SCO Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

स्कॉटलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ