ODI WC Prize Money: 20 साल में दोगुनी हुई प्राइज मनी, जानें विनर और रनर-अप को कब-कब हुआ कितना फायदा?
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

ICC ODI World Cup Prize Money increase: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है। इस साल विजेता टीम को 33 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। जो कि अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले 20 साल के इतिहास में आईसीसी की ओर से लगातार इसकी रकम में इजाफा किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
2019 का विश्वकप इंग्लैंड में आयोजित किया गया था, जिसमें मेजबान टीम ही विजेता बनी थी। उन्हें 28 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी। वहीं रनर-अप रही न्यूजीलैंड को 14 करोड़ का इनाम मिला था।
2023 में विजेता को 33 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलते वाले हैं। वहीं रनर अप को 16 करोड़ मिलेंगे। ऐसे में 20 साल में जहां विजेता की राशि में दोगुना से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं रनर अप तो 3 गुना से ज्यादा बढ़ गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: