IPL 2024 Auction: CSK में होने वाली है किसी बड़े खिलाड़ी की एंट्री? चेन्नई ने खुद पोस्ट कर बढ़ाया सस्पेंस

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्वीट से फैंस के बीच पैदा किया सस्पेंस।

IPL 2024 Chennai Super Kings Camp Deepak Chahar Return MS Dhoni No Confirmation Yet

IPL 2024 Chennai Super Kings Camp (Image Credit: Social Media)

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। जिसको लेकर अब सभी फ्रेंचाइजीज खिलाड़ियों को खरीदने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

वहीं आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन से पहले ट्वीट करके फैंस के बीच सस्पेंस पैदा कर दिया है। जिसके बाद अब फैंस कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स में किसी बड़े खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है।

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स के एक्स हेंडल से जो ट्वीट किया गया है उसके पोस्ट में लिखा है ‘Something Super Is Coming’वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है बॉक्स में क्या है? अनलॉक करने के लिए 7️k लाइक दबाएं! इस पोस्ट पर कमेंट करके फैंस अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ फैंस कमेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर को पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा कुछ फैंस बोल रहे हैं कि धोनी रिटायरमेंट लेने वाले है। इसके अलावा कुछ फैंस ऐसे है जिनका मानना है कि सुरेश रैना की सीएसके के मेंटोर और फील्डिंग कोच के रूप में वापसी हो रही है। बता दें, सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी क्रिकेट खेला है।

विज्ञापन

ऑक्शन में सीएसके पर भी होगी नजरें

बता दें, 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स पर भी सभी की नजरें होने वाली है। ऑक्शन से पहले सीएसके ने अपने सबसे महंगे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी रिलीज कर दिया था।

जिसके बाद अब देखने वाली बात होगी कि ऑक्शन में टीम किन-किन खिलाड़ियों पर बोली लगाती है। एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था। अभी तक एमएस धोनी चार बार आईपीएल का खिताब सीएसके को जिता चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ