---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BCCI ने CAC सदस्यों की नियुक्ति का किया ऐलान, तीन पूर्व क्रिकेटर शामिल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की घोषणा की है। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को शामिल किया गया है। अशोक मल्होत्रा ​​​​ने 7 टेस्ट और 20 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने हाल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की घोषणा की है। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को शामिल किया गया है। अशोक मल्होत्रा ​​​​ने 7 टेस्ट और 20 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। परांजपे ने भारत के लिए 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं और वह सीनियर मेंस की चयन समिति का हिस्सा थे। सुलक्षणा नाइक ने 11 साल के करियर में भारत के लिए दो टेस्ट, 46 एकदिवसीय और 31 T20I खेले हैं। वह तीन सदस्यीय CAC का हिस्सा बनी हुई हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए-AUS vs WI: ‘वाह क्या गेंद है’ हिल भी नहीं पाए ब्रेथवैट, सीधे स्टंप में घुस गई Pat Cummins की बॉल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

क्रिकेट सलाहकार समिति

बीसीसीआई संविधान के अनुसार, चयन समिति की नियुक्ति सीएसी द्वारा की जाती है। हालांकि मदन लाल के 70 वर्ष के होने के बाद पिछले साल अक्टूबर से सलाहकार समिति बिना किसी प्रमुख के काम कर रही थी। आरपी सिंह ने अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद समिति छोड़ दी थी क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में स्काउट के रूप में शामिल हुए थे।

और पढ़िए-AUS vs WI: मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंद पर चारों खाने चित हुआ बैटर..उड़ गई गिल्लियां, देखें

---विज्ञापन---

नवंबर में चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय पैनल को हटाने के बाद नवनियुक्त सीएसी सदस्य अब वरिष्ठ चयन समिति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने चार जोन से चयन समिति पैनल के लिए आवेदन किया है।

और पढ़िए-खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 01, 2022 08:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola