IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में हुई गौतम गंभीर के खास की एंट्री, KKR को बना चुका है चैंपियन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. सीजन 19 मार्च 28 से शुरू होने वाला है. बीसीसीआई ने इसके पहले फेज का अब शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इस बीच गुजरात टाइटंस की टीम अलग तैयारी में लगी हुई है. अब केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कोच की टीम में एंट्री हो गई है.

Vijay Dahiya

Vijay Dahiya

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम सीजन 19 से ठीक पहले अपनी कोचिंग स्टाफ पर काम कर रहा है. फ्रेंचाइजी ने हाल में ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को अपना बल्लेबाजी कोच बनाया है. उसके बाद अब टीम में गौतम गंभीर के खास की भी एंट्री एक असिस्टेंट कोच के रूप में हो गई है. इस दिग्गज ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चैंपियन बनाने में भी मदद की थी. ऐसे में अब गुजरात टाइटंस टीम का कोचिंग स्टाफ पूरा हो गया है. टीम फिलहाल दूसरी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है.  

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की टीम में हुई विजय दहिया की एंट्री 

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम ने अब विजय दहिया को असिस्टेंट कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है. विजय दहिया को कोचिंग का बहुत ज्यादा अनुभव है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे मैच खेले थे. कोच के रूप में दहिया ने दिल्ली की टीम को 2007-08 में चैंपियन बनाया था. दहिया केकेआर की टीम के साथ सबसे पहले 2009 में असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़े थे. 

विज्ञापन

उसके बाद वो टीम के साथ 2023 और 2014 में थे. केकेआर की टीम ने 2014 में चैंपियनशिप भी जीती थी. गौतम गंभीर उन्हें तभी से अच्छा कोच मानते थे. जिसके कारण ही जब वो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से जुड़े, तो विजय दहिया को उन्होंने टीम में असिस्टेंट कोच के रूप में जोड़ा था.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आया सामने! ओपनिंग मैच में RCB का इस टीम से होगा सामना

विज्ञापन

टीम अब दूसरी ट्रॉफी उठाने की कर रही है तैयारी 

बात अब गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ की करें तो टीम में मुख्य कोच के रूप में आशीष नेहरा पहले सीजन से ही नजर आ रहे हैं. वहीं बल्लेबाजी कोच के रूप में मैथ्यू हेडन तो जोड़ चुके हैं. फील्डिंग कोच के रूप में नरेंद्र नेगी नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी कोच के रूप में नईम अमीन नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में पहले सीजन से ही विक्रम सोलंकी नजर आ रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल इस कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर टीम को दूसरी ट्रॉफी दिलाने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ