4,4,4,4,6,6,6,6,6,6: Marcus Stoinis का धूम-धड़ाका, श्रीलंकाई गेंदबाजों को कर दिया तहस-नहस, देखें वीडियो

AUS vs SL Marcus Stoinis

AUS vs SL Marcus Stoinis

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को धमाकेदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पर्थ में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने ऐसा गदर कूटा कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टोइनिस ने आते ही धूम धड़ाका शुरू कर दिया।

उन्होंने महज 17 गेंदों में फिफ्टी कूट टी 20 इंटरनेशनल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी 20 अर्धशतक जमाने वाले टॉप खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के ठोक 327 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 59 रन ठोके और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

ग्लेन मैक्सवेल के 13वें ओवर में आउट होने के बाद मैदान पर उतरे स्टोइनिस के सामने 46 गेंदों में 69 रन का लक्ष्य था। एक छोर से धीमी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान एरोन फिंच ने स्टोइनिस को छूट क्या दी, उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने की की लास्ट गेंद पर उन्होंने चौका कूट डाला। इसके बाद 14वें ओवर में दसुन शनाका की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका। फिर जब स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का नंबर आया तो वे भी कहां बचने वाले थे। 15वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस ने दो छक्के और एक चौका कूट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महीश थीक्षाना का शिकार किया

इसके बाद अगले ओवर में स्टोइनिस ने महीश थीक्षाना का शिकार किया। उन्होंने थीक्षाना की दूसरी, तीसरी और छठी गेंद पर छक्का ठोक महज 17 गेंदों में अर्धशतक कूट डाला। बची कुची कसर स्टोइनिस ने 17वें ओवर में लाहिरू कुमारा की गेंद पर पूरी कर दी। उन्होंने इस ओवर में दूसरी गेंद पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद स्टोइनिस और फिंच ने दो-दो रन लेकर टीम को 21 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। स्टोइनिस के धूम धड़ाके ने क्रिकेटप्रेमियोंं की नसों में रोमांच भर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ