Asian Games के लिए पाकिस्तान टीम फाइनल, 20 साल का धाकड़ खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

Asian Games Qasim Akram

Asian Games Qasim Akram

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम को अंतिम रूप दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल के अनकैप्ड ऑलराउंडर कासिम अकरम एशियाई प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान की मुख्य टीम के खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी प्रतियोगिता

सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि आमेर जमाल, आसिफ अली, अरशद इकबाल, अराफात मिन्हास, उस्मान कादिर, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अखलाक, ओमैर बिन यूसुफ, रोहेल नजीर, शाहनवाज दहानी और सुफियान मुकीम टीम का हिस्सा होंगे। अंतिम लिस्ट पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (पीओए) को भेज दी गई है। एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी।

विज्ञापन

इतिहास रच चुके हैं कासिम अकरम 

कासिम अकरम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2021 में इतिहास रच चुके हैं। वह ICC U19 विश्व कप के इतिहास में एक ही मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

महिला टीम का ऐलान 

इससे पहले मंगलवार को पीसीबी ने एशियाई खेलों के लिए महिला टीम की घोषणा की। बाएं हाथ की स्पिनर अनूशा नासिर और दाएं हाथ की बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार को ICC U19 महिला T20 विश्व कप और इमर्जिंग महिला टीम एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली बार कॉल-अप मिला है। अंगुली की चोट से उबरने के बाद डायना बेग को भी 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी क्योंकि आयोजन के नियम बच्चों को ले जाने की अनुमति नहीं देते हैं।

पाकिस्तान की महिला स्क्वाड:

निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, अनूशा नासिर, डायना बेग, फातिमा सना, मुनीबा अली, नाजिहा अल्वी, नाशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ