Asia Cup 2023: 163 रन बनाते ही धमाका करेंगे Rohit Sharma, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma
Edited By Bhoopendra Rai

Rohit Sharma
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम एशिया फतह करने के इरादे से मैदान में होगी। इस टूर्नामेंट में खुद रोहित शर्मा के निराशे पर कई रिकॉर्ड होंगे। वह 163 रन बनाते ही वनडे में 10000 रन पूरे कर लेंगे। अगर रोहित शर्मा ने एशिया कप में 163 रन बना लिए तो वह भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में दस हजार या फिर उससे ज्यादा रन बना वाले छठवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
कप्तान रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 9,837 रन हैं। अब उन्हें 10,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 163 रन बनाना है। अगर रोहित का बल्ला एशिया कप में चला तो टीम इंडिया की ताकत डबल हो जाएगी, क्योंकि जब भी रोहित क्रीज पर सेट हो जाते हैं तो वह बड़ी सेंचुरी बनाते हैं। तीन मौके ऐसे भी आए, जब रोहित ने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया।
रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान हैं। उन्होंने भारत के लिे 244 वनडे खेले हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 9837 रन निकले। वह वनडे में 48.7 की बढ़िया औतस से रन बना चुके हैं। उन्होंने वनडे में 3 डबल सेंचुरी लगाई हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा 30 शतक और 48 अर्धशतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे में 8 विकेट भी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: