'निराश हूं, मुझे बड़ा स्कोर करना चाहिए था', महज 2 रन से शतक से चूकने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द
Edited By Bhoopendra Rai

Ben Duckett
Edited By Bhoopendra Rai

Ben Duckett
Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट पहली पारी में महज 2 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए। वह शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन आखिर में उन्हें जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। शतक से चूकने पर अब इस खिलाड़ी ने शतक पूरा नहीं कर पाने को लेकर दुख जाहिर किया है।
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद डकेत ने कहा कि “मैं निश्चित तौर पर शतक पूरा नहीं कर पाने से निराश हूं। मुझे इसे बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहिए था। हालांकि दुखी होने के सााथ मैं खुश भी हूं। मुझे लगा कि ये शायद मेरे करियर की सबसे बेस्ट पारी थी। हालांकि ये दुख की बात है कि इतने अच्छे लय में होने के बावजूद मैं विकेट खोकर वापस आ गया। मैंने शॉट खेलने में जल्दबाजी कर दी और गेंद सीधा वॉर्नर के पास चली गई।’
🗣 "Certainly my best innings in an England shirt"
What did you make of Ben Duckett's 98 at Lord's? #ENGvAUS #CricketTwitter pic.twitter.com/t7PrBxkp9g
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 30, 2023
बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट एजबेस्टन टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे। उनके बल्ले से महज दोनों पारियों में 31 रन निकले थे। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने कमाल की वापसी की और 98 रनों की पारी खेली। डेकत ने इस पारी में 134 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 9 शानदार चौके भी लगाए।
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सलामी जोड़ी जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। क्रॉली 48 रन बनाकर नाथन लायन के चंगुल में फंसे। फिर बेन डकेट ने दूसरे विकेट के लिए ऑली पॉप के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की। पॉप ने 42 रनों का अहम योगदान दिया, लेकिन डकेट दूसरे छोर पर डटे रहे और अपने शतक की तरफ बढ़ते रहे। हालांकि वह 98 रन पर आउट हो गए।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बानए हैं। 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: