जो रूट ने बल्ले से चलाई 'चाबुक', रिवर्स स्कूप लगाकर ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

Ashes 2023 ENG vs AUS Joe Root Scott Boland

Ashes 2023 ENG vs AUS Joe Root Scott Boland

विज्ञापन

नई दिल्ली: जो रूट…इंग्लैंड का वो विश्वसनीय बल्लेबाज जो अपने दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है। इसी बल्लेबाज ने शुक्रवार से इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई एशेज टेस्ट सीरीज के पहले दिन बल्ले स बड़ा धमाका कर दिया। रूट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। उन्होंने इस दौरान कई स्टाइलिश शॉट खेले। रूट का एक शॉट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे रिवर्स स्कूप लगाकर थर्ड मैन की ओर करारा छक्का ठोकते नजर आ रहे हैं।

53वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 53वें ओवर में देखने को मिला। स्कॉट बोलैंड ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो रूट ने बॉल के टप्पा पड़ने से पहले ही रिवर्स स्कूप बनाया और बल्ले से चाबुक चलाकर थर्ड मैन की ओर करारा छक्का कूट डाला। बोलैंड भी ये नजारा देख दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने 67वें ओवर में पैट कमिंस को भी इसी तरह कूटा। रूट ने पहले दिन स्टाइलिश बल्लेबाजी की और 145 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक शानदार शतक जमाया। रूट के इन शानदार स्कूप शॉट्स और बेखौफ बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/englandcricket/status/1669723781735268352

इंग्लैंड पर हावी हुआ बैजबॉल 

इंग्लिश टीम पर बैजबॉल इफेक्ट हावी हुआ है। बैजबॉल एग्रेसिव बल्लेबाजी को कहा जाता है। जिसे कोच ब्रैंडन मैकुलम ने लागू किया है। इंग्लैंड के ज्यादातर बल्लेबाजों ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसकी झलक जैक क्रॉले ने पहली ही गेंद पर चौका ठोक दिखा दी थी। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली और जो रूट जैसे बल्लेबाजों ने भी इसी रणनीति के तहत बल्लेबाजी की। हालांकि इंग्लैंड ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पारी को 78 ओवर में 8 विकेट और 393 रन पर घोषित करने का फैसला लिया। जो रूट 118 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ