Ashes 2023: जो रूट ने एलन बॉर्डर को पछाड़ा, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने

Ashes 2023 Joe Root

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक और बड़ा कारनामा किया है। रूट पिछले दो सालों से बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच में रूट इंग्लैंड टीम की पहली पारी में सिर्फ 10 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, लेकिन इस दौरान वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो रूट का बेहतरीन टेस्ट रिकॉर्ड

जो रूट ने अब तक 132 टेस्ट मैचों की 241 पारियों में 50.57 के औसत से 11178 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 58 अर्धशतक भी जड़े हैं। रूट से पहले 10वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर थे। जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 156 मैचों में 50.56 के औसत से 11174 रन बनाए थे।

सचिन टॉप पर मौजूद

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट- 15,921 रन) के नाम है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग (13,378), तीसरे पर जैक कैलिस (13,289), चौथे पर राहुल द्रविड़ (13,288) और 5वें पर एलिस्टर कुक (12,472) हैं। वहीं अब इसमें 10वें स्थान पर जो रूट आ गए हैं।

विज्ञापन

Most Runs in Test Cricket: टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर – 15921 रन

विज्ञापन

2. रिकी पोंटिंग – 13378 रन

3. जैक कैलिस – 13,289 रन

विज्ञापन

4. राहुल द्रविड़- 13288 रन

5. एलिस्टर कुक – 12,472 रन

विज्ञापन

6. कुमार संगाकारा- 12400 रन

7. ब्रायन लारा – 11953 रन

विज्ञापन

8. चंद्रपॉल – 11867 रन

9. महेला जयवर्धने – 11814 रन

विज्ञापन

10. जो रूट – 11,178 रन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ