नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के कैच यूं तो शानदार होते हैं, लेकिन लगता है कि विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। एक ऐसा ही नजारा गुरुवार को एशेज सीरीज के तहत लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे इस मुकाबले में जो रूट का विकेट विवाद का विषय बन गया। उन्हें स्टीव स्मिथ ने कैच कर पवेलियन भेजा, लेकिन स्मिथ के इस कैच पर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन

ग्राउंड से टच हो गई थी बॉल!

ये नजारा 46वें ओवर में देखने को मिला। 18 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे रूट को 1 रन पर जीवनदान मिल चुका था, लेकिन इस ओवर में मिचेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद को जज करने में गलती कर दी। रूट ने इस बॉल पर पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गई। इधर बॉल को आता देख स्टीव स्मिथ ने दौड़ लगाई और डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। हालांकि बॉल उनके हाथ से थोड़ा फिसली, लेकिन आखिरकार उन्होंने इसे कैच कर लिया।

विज्ञापन

लेकिन यहीं स्मिथ पर सवाल भी उठने लगे। रिप्ले में नजर आया कि जब स्मिथ ने कैच लिया तो बॉल ने संभवतया ग्राउंड को टच किया था। बहरहाल, इस कैच का फायदा स्मिथ, स्टार्क और उनकी टीम को मिला और आखिरकार रूट को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

https://twitter.com/thfcmxtt/status/1674456844062928914

विज्ञापन

Ashes 2023 - Was That A Clean Catch By Steve Smith?

विज्ञापन

ये ठीक वैसा ही था जैसा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल के साथ हुआ था। कैमरून ग्रीन के इस कैच पर भी खूब विवाद हुआ था। वहीं एशेज के पहले टेस्ट में भी ग्रीन का एक कैच विवाद का विषय बन गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ