Ashes 2023: जो रूट ने बाएं हाथ से लपका अद्भुत कैच, दंग रह गए ट्रैविस हैड, देखें वीडियो

Ashes 2023 Joe Root Catch Travis Head

Ashes 2023 Joe Root Catch Travis Head

विज्ञापन

नई दिल्ली: जो रूट- टेस्ट क्रिकेट का वो बादशाह, जो मैदान पर न केवल बल्ले से धमाके करता है बल्कि शानदार फील्डिंग से भी दंग कर देता है। रूट की गजब फील्डिंग का ये नजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन सामने आया। लॉर्ड्स पर खेले जा रहे मुकाबले में रूट ने ट्रैविस हैड को इस तरह आउट किया कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 68वें ओवर में देखने को मिला।

ट्रैविस हैड को बनाया शिकार 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो 7 रन बनाकर खेल रहे हैड ने इस शॉर्ट बॉल को पैरों पर उछलकर लेग साइड में दबाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए शॉर्ट लेग की ओर उड़ गई। यहां खड़े फील्डर जो रूट ने तुरंत छलांग लगाई और बाएं हाथ से बेहतरीन कैच लपककर हैड को पवेलियन रवाना कर दिया। रूट का ये कैच इतना शानदार था कि खुद ट्रैविस हैड भी दंग रह गए। इंग्लैंड का खेमा इस असंभव कैच से ट्रैविस हैड का विकेट पाकर गदगद हो गया। कप्तान बेन स्टोक्स तो खुशी से झूम उठे। इंग्लिश खिलाड़ियों ने रूट को उनकी फील्डिंग के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पार की 300 रनों की लीड 

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने 300 रनों की लीड पार कर ली है और वह काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट आउट हो चुके हैं और संभवतया वह दूसरे सेशन के बाद इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ