12th Fail Director Vidhu Chopra Son Agni Chopra Century: 12वीं फेल के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा खूब सुर्खियों में है। 12वीं फेल फिल्म ने सफलता के आसमान को छूआ है। ऐसे में विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म के हिट होने के जश्न में डूबे ही थे कि उनके बेटे अग्नि चोपड़ा ने इस खुशी को दोगुना कर दिया। अग्नि ने शतकीय पारी के साथ रणजी में डेब्यू किया था। उन्होंने मिजोरम की तरफ से खेलते हुए डेब्यू मैच में ही 258 रन जड़ दिए थे। अब अग्नि के बल्ले ने एक बार फिर आग उगली है। अग्नि चोपड़ा ने नागालैंड के खिलाफ धुआंधार शतक ठोक डाला है। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में 164 रनों की पारी खेली है। खिलाड़ी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में बैक टू बैक शतक जड़कर क्रिकेट की पिच पर अपनी प्रतिभा साबित की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ईशान किशन के बदले तेवर! टीम में जगह नहीं मिलने से उठा सकते हैं बड़ा कदम
पहली पारी में खेली 166 रनों की पारी
अग्नि चोपड़ा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में मिजोरम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले की पहली पारी में 166 और दूसरी पारी में 92 रन बनाए थे। इस शतकीय पारी के साथ ही अग्नि डेब्यू मुकाबले में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: T20 में धूम मचाने वाले ध्रुव जुरेल को टेस्ट में क्यों मिली जगह? जानें पूरी Inside Story
सिक्किम को मिली जीत
मिजोरम और नागालैंड के बीच मुकाबला अभी भी खेला जा रहा है। अग्नि चोपड़ा सिक्किम के खिलाफ भले ही टीम को जीत नहीं दिला सके थे, लेकिन नागालैंड के खिलाफ मुकाबला मिजोरम की पकड़ में है। अब उनकी टीम इस मुकाबले में काफी आगे है। इस मैच में नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में मिजोरम ने 356 रन बनाए, जिसमें अकेले अग्नि चोपड़ा के बल्ले से 164 रन निकले। अब नागालैंड एक बार फिर से बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नागालैंड का स्कोर 48 रन पर एक विकेट है। मिजोरम को यहां से मुकाबला अपने नाम करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अग्नि चोपड़ा ने जिस तरह से क्रिकेट की पिच पर अपनी प्रतिभा दिखाई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में वह कुछ बड़ा करके दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
4 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
5 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
6 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
7 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
8 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
8 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
9 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines