IND vs ENG: ईशान किशन के बदले तेवर! टीम में जगह नहीं मिलने से उठा सकते हैं बड़ा कदम

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान किशन को मौका नहीं मिलने से खिलाड़ी ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 Pakistan Former Cricketer Kamran Akmal States

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 (Image- News24)

India vs England Ishan Kishan Step: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी को पहले तो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था, अब ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी शुरुआती दो मुकाबले में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में ईशान किशन ने अपने करियर को बचाने के लिए बड़ा फैसला किया है। चलिए आपको बताते हैं अब ईशान किशन क्या करेंगे।

विज्ञापन

ईशान की मांग पड़ी भारी

ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान बीसीसीआई से आराम मांगा था। ईशान किशन ने कहा था कि वह लंबे समय से टीम के साथ हैं, ऐसे में उन्हें आराम चाहिए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद ईशान टीम में वापसी करने के लिए तैयार थे, लेकिन फिर भी अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। सिर्फ ईशान किशन को ही नहीं, बल्कि श्रेयस अय्यर को भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि मुझे मालूम नहीं है कि ईशान किशन खेलने के लिए तैयार हैं। अगर वह खेलने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें अपना फॉर्म बरकरार रखने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/msdhoni20000/status/1744197045886365925

ईशान किशन ने क्या फैसला किया

श्रेयस अय्यर ने राहुल द्रविड़ की सलाह मानते हुए मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का ऐलान कर दिया, लेकिन ईशान किशन अभी भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हुआ, तो श्रेयस अय्यर को तो टीम में जगह मिल गई है, लेकिन ईशान किशन को एक बार फिर से इग्नोर कर दिया गया है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो अब ईशान किशन ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन

इसी महीने के 19 तारीख से झारखंड बनाम सर्विसेज के बीच सीरीज खेली जाएगी। सूत्र बता रहे हैं कि ईशान किशन इस सीरीज में झारखंड की तरफ से खेलते दिखेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ईशान के डोमेस्टिक मैच खेलते ही भारतीय टीम में उनकी वापसी हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ