---विज्ञापन---

‘मास्टर प्लेयर हैं माही…’ बल्ला छोड़ पकड़ा टेनिस रैकेट, टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंचे कैप्टन कूल

नई दिल्ली: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत के पहला टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान एमएस धोनी नहीं दिख रहे हैं। हर नजर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ढूंढ रहा है, लेकिन धोनी रांची में क्रिकेट छोड़कर टेनिस टूर्नामेंट खेल रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस का रैकेट […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत के पहला टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान एमएस धोनी नहीं दिख रहे हैं। हर नजर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ढूंढ रहा है, लेकिन धोनी रांची में क्रिकेट छोड़कर टेनिस टूर्नामेंट खेल रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस का रैकेट थाम लिया है। महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में कई बार बल्ले के साथ दिखे हैं लेकिन आजकल धोनी के टेनिस कोर्ट में रैकेट थामे नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Women’s World Boxing Championships 2023 की मेजबानी करेगा भारत, इतनी होगी प्राइज मनी

---विज्ञापन---

रांची में टेनिस टूर्नामेंट खेल रहे हैं धोनी

धोनी इस समय रांची में हैं और एक टेनिस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट की ही तरह यहां भी जीत से शुरुआत की है। धोनी इस चैंपियनशिप के डिफेंडिंग चैंपियन हैं। मंगलवार को धोनी अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ खेलने उतरे और पहले राउंड का मुकाबला आसानी से जीत लिया। धोनी और सुमित की जोड़ी ने डॉ गोविंद झा और हिमांशु की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराया।

धोनी को देखने जेएससीए स्टेडियम में पहुंचे दर्शक

धोनी ने मंगलवार को बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश किया और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। धोनी को देखने जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक टेनिस कोर्ट पहुंचे थे। धोनी मैच में पूरी तरह फिट नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी के जोड़ीदार सुमित बजाज ने बताया कि वह बहुत फोकस होकर खेलते हैं। जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक टेनिस कोर्ट पहुंचे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Asian Boxing Championship: लवलीना बोरगोहेन और अल्फिया पठान की फाइनल में एंट्री

इस टूर्नामेंट के चैंपियन खिलाड़ी हैं माही

बता दें कि धोनी पहले भी इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं धोनी ने पहले भी कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स वर्ग का खिताब जीता है। वे यहां अपने जोड़ीदार सुमित के साथ उतरे थे। धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में संतोष सिंह और कंचन सिंह की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया और खिताब पर कब्जा जमाया। धोनी-सुमित ने ये मुकाबला आसानी से 6-0, 6-1 से जीता था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 09, 2022 08:42 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola