Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 को भारतीय क्रिकेट टीम का लीग स्पॉन्सर नियुक्त किया है। ड्रीम11 ने बायजू का स्थान लिया जिसका अनुबंध इस साल की शुरुआत में मार्च महीने में समाप्त हो गया था। गेमिंग प्लेटफॉर्म ने दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के साथ तीन साल की अवधि के लिए समझौता किया।
ड्रीम11 वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की जर्सी में मौजूद रहेगा, जो 12 जुलाई को रोसेउ, डोमिनिका के विंडसर पार्क में शुरुआती टेस्ट के साथ शुरू होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2023-25 चक्र में भारत का पहला असाइनमेंट भी होगा।
🚨 NEWS 🚨: BCCI announces Dream11 as the new #TeamIndia Lead Sponsor.
More Details 🔽https://t.co/fsKM7sf5C8
— BCCI (@BCCI) July 1, 2023
वहीं ड्रीम इलेवन को बधाई देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि “मैं ड्रीम11 को बधाई देता हूं और बोर्ड में उनका फिर से स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक से लेकर अब मुख्य प्रायोजक होने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 साझेदारी लगातार मजबूत होती गई है। यह भारतीय क्रिकेट द्वारा प्रदान किए जाने वाले विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।’
भारतीय फेंटेसी यूनिकॉर्न Dream11 IPL 2018 से भारतीय क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। इससे पहले ड्रीम 11 आईपीएल के लिए प्रायोजक के रूप में आया और फिर ओप्पो के हटने पर आईपीएल 2020 के लिए लीग स्पॉनसर बन गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।