IND vs AFG: ईशान किशन चोट के कारण हुए बाहर, तो कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी? ये 2 खिलाड़ी हैं बड़े दावेदार

Ishan Kishan Possible Replacements: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले ईशान किशन को चोट आई. उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है. हालांकि, उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. अगर किशन नहीं खेले, तो नंबर 3 स्लॉट के लिए भारत के पास 2 दावेदार हैं.

sanju samson ishan kishan

अगर ईशान किशन हुए बाहर, तो कौन नंबर 3 पर करेगा बैटिंग? (Image: ANI)

Ishan Kishan Possible Replacements: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होने जा रही है. श्रृंखला के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले T20I से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा. अभ्यास करते हुए ईशान किशन को कमर में चोट आई. नेट बॉलर नवदीप सैनी ने बताया है कि ईशान किशन ठीक हैं. हालांकि, ईशान किशन टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और एशियन गेम्स 2026 करीब हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेगा.

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर एक मैच के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आराम दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में नंबर 3 का स्पॉट खाली हो जाएगा और कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में उनकी जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

संजू सैमसन टीम इंडिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. हालांकि, प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नहीं है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके वैभव सूर्यवंशी ने ओपनर के रूप में अपना स्थान पक्का करा लिया है. ईशान किशन खेलते हैं, तो संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, अगर ईशान को पहले T20I से आराम दिया जाता है, तो संजू की प्लेइंग 11 में जगह बन सकती है. वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. यह एक तरह से संजू के लिए खुद को साबित करने का एक आखिरी मौका भी बन सकता है.

तिलक वर्मा नंबर 3 पर कर सकते हैं वापसी

ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी से पहले तिलक वर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे. अब वह नंबर 5-6 पर बल्लेबाजी करते हैं और उनका किरदार बदल गया है. हालांकि, अगर ईशान किशन पहला T20I नहीं खेल पाते हैं, तो तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. ईशान की मौजूदगी में सुंदर की जगह बनना मुश्किल है लेकिन अगर वह बाहर हुए, तो बल्लेबाजी क्रम पर बदलाव हो सकता है और लोअर ऑर्डर में सुंदर उतर सकते हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन की प्लेइंग 11 में जगह लेने के लिए टीम मैनेजमेंट के पास संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो विकल्प हैं. हालांकि, संजू सबसे बेहतरीन विकल्प रहेंगे, क्योंकि इससे उन्हें बल्लेबाजी क्रम पर उथल-पुथल करने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ