Arpit Pandey
Read More
BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 546 रनों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है। बांग्लादेश के लिए यह जीत इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत हासिल करने के मामले में बांग्लादेश अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
बांग्लादेश शुरुआत से ही इस मैच में अफगानिस्तान पर हावी रही। बांग्लादेश ने अपनी दोनों पारियों में 382 और 425 रन बनाए थे। जबकि अफगानिस्तान मैच में कभी नहीं दिखी।
अफगान टीम पहली पार में 146 और दूसरी पारी में महज 115 रन बना पाई। मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
ये भी पढ़ेंः Euro 2024 Qualifying: फ्रांस की जीत में चमके एम्बाप्पे, इंग्लैंड ने माल्टा को 4-0 से हराया
बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो का इस मैच में जलवा देखने को मिला। उन्होंने दोनों पारियों में शानदार शतकीय पारी खेली। शांतो ने पहली पारी में 146 रन और दूसरी पारी में 124 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोइनुल हक ने भी दूसरी पारी में 121 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।