Asian Games 2023: लवलीना ने बॉक्सिंग में थाईलैंड को पछाड़ा, मैच जीतकर फाइनल में किया प्रवेश

Asian Games 2023

लवलीना बोरगोहेन।

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2023 में भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत एक के बाद एक नए मुकाम हासिल करते जा रहा है। विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचकर रजत पदक अपने नाम कर लिया है। वहीं, प्रीति पंवार को 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य पदक मिला है। इस कड़ी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने भी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन

ओलंपिक 2024 का कोटा किया हासिल

लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को हरा दिया है। वह पहले राउंड में थाईलैंड की बॉक्सर पर पूरी तरह हावी हो गई थी। दूसरे राउंड में थाईलैंड की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन तीसरे और आखिरी राउंड में एक बार फिर लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही लवलीना ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया।

विज्ञापन

प्रीति पंवार ने कांस्य पदक किया अपने नाम

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पंवार ने भी एशियाई खेलों में 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रीति फ्लाईवेट चैम्पियन चीन की चांग युआन से हार गई, इसके कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में प्रीति को 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में प्रीति ने पहले तीन मिनट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई घूंसे बरसाए, लेकिन बाद में लय कायम नहीं रख सकी। चीनी खिलाड़ी ने जबर्दस्त आक्रामकता दिखाते हुए उसे कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके अलावा भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने भी पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ