---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सनी देओल ने दिखाया ‘गदर’, तारा सिंह ने फैंस में भर दिया जोश, देखें वीडियो

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को महामुकाबला होने जा रहा है। हर बार की तरह इस मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों की बेकरारी बढ़ती जा रही है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इधर, सनी देओल की फिल्म गदर-2 […]

---विज्ञापन---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को महामुकाबला होने जा रहा है। हर बार की तरह इस मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों की बेकरारी बढ़ती जा रही है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इधर, सनी देओल की फिल्म गदर-2 भी धूम मचा रही है, ऐसे में भारत-पाकिस्तान के इस मैच में रोमांच तड़का लगाने के लिए सनी पाजी ने एक प्रोमो शूट किया है।

तारा सिंह ने दिखाया जोश 

मैच का प्रचार करते हुए सनी देओल स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में नजर आए हैं। फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2’ में तारा सिंह के रूप में लोकप्रियता हासिल करने वाले सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए अपना उत्साह जताया।

---विज्ञापन---

‘मैं तारा सिंह बन जाता हूं’

इस प्रोमो में सनी देओल कहते हैं- इंडिया-पाकिस्तान का मैच शुरू होने से पहले तो मैं सनी देओल ही होता हूं, लेकिन ये जबर्दस्त मुकाबला शुरू होते ही मैं तारा सिंह बन जाता हूं। अगर गदर मचाना है इस गेम में, तो आओ टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ। मेन इन ब्लू का जोश बढ़ाओ।

---विज्ञापन---

पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला 

भारत- पाकिस्तान के बीच मुकाबले में स्टेडियम हमेशा खचाखच भरा रहा है। इसलिए इस मैच को लेकर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है। पूरा टूर्नामेंट 6 टीमों के बीच खेला जाएगा। नेपाल की टीम पहली बार इसमें हिस्सा ले रही है। देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में कौन-कौनसे खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हैं।

First published on: Aug 19, 2023 09:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola