नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के सुपर-4 के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को हार मिली है। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद एशिया कप के फाइनल में जाने का रास्ता भारत के लिए लगभग बंद हो गया है। अब कोई चमतकार ही भारत को फाइनल में पहुंचा सकता है। पिछले दोनों मुकाबले में आखिरी ओवर में भारत की लुटिया डूबी। पाकिस्तान हो या श्रीलंका, टीम इंडिया के लिए बॉलिंग करते वक्त 19वां ओवर काफी भारी पड़ा। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पूरे भारत को निराश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर चुकी टीम के लिए अंतिम के ओवर काफी अहम होते हैं। 19वां ओवर मैच का रूख तय करती है। भारत एशिया कप के पिछले दोनों मैचों में इसी ओवर में हार गया। दोनों ही मैच में भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर फेंका और दोनों ही ओवर में वह बुरी तरह पिटे, जिसके बाद टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया।

19वें ओवर का गम

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ मैच में आखिरी दो ओवरों में 21 रन चाहिए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद भुवी को थमाई। इस ओवर में भुवी ने 14 रन खर्च कर दिए। यहां भुवनेश्वर ने एक्स्ट्रा रन भी दिए, इसके बाद 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका और यहां भी वो 7 रन नहीं बचा पाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भुवी ने 19वें ओवर में 19 रन लुटा दिए थे। फिर 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन

एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया
श्रीलंका से हारने के बाद टीम इंडिया का सफर लगभग खत्म हो गया है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 173 का स्कोर बनाया, कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। लंका कमाल की बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बीच में चहल और अश्विन ने मैच पलटने की कोशिश की लेकिन अंत में श्रीलंका ने बाजी मार ली।

एशिया कप में भुवी की परफॉर्मेंस

विज्ञापन

बनाम पाकिस्तान- 26/4
बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 1
बनाम पाकिस्तान- 40/1
बनाम श्रीलंका- 30/0

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ