---विज्ञापन---

Asia Cup 2022: कौनसी टीम किस तरह कर सकती है फाइनल में क्वालिफाई, जानिए पूरा समीकरण

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब एशिया कप के दो फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए सिर्फ तीन मैच बाकी हैं। सुपर फोर चरण के शुरुआती परिणामों ने टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है। श्रीलंका से भारत की हार के बाद अब किस टीम के लिए क्या […]

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब एशिया कप के दो फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए सिर्फ तीन मैच बाकी हैं। सुपर फोर चरण के शुरुआती परिणामों ने टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है। श्रीलंका से भारत की हार के बाद अब किस टीम के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं आइए जानते हैं…

अभी पढ़ें Asia Cup 2022 PAK vs AFG: पाकिस्तान के हीरो नसीम शाह का खुलासा- खुद के बल्ले से नहीं ठोके थे छक्के

---विज्ञापन---

श्रीलंका
पाकिस्तान के खिलाफ 9 सितंबर को मैच

उन्हें क्या करना है:
– पाकिस्तान को हराएं
या
– उम्मीद करे कि अफगानिस्तान अपने शेष मैच में से एक हार जाए
या
– पाकिस्तान या अफगानिस्तान की तुलना में बेहतर नेट रन रेट (NRR) बनाए रखें

---विज्ञापन---

श्रीलंका दो जीत और चार अंकों के साथ सुपर फोर तालिका में शीर्ष पर बैठी है।

अगर अफगानिस्तान पाकिस्तान से हार जाता है तो दासुन शनाका की टीम बुधवार को ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। 0.351 के नेट रन रेट के साथ श्रीलंका को पछाड़ने के लिए पाकिस्तान (0.126 एनआरआर) और अफगानिस्तान (-0.589 एनआरआर) को कड़ी मेहनत करनी होगी।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान
शेष मैच: अफगानिस्तान और श्रीलंका

उन्हें क्या करना है:
– बचे हुए दोनों मैच जीतें
या
– कम से कम एक मैच जीतें और अफगानिस्तान या श्रीलंका की तुलना में बेहतर एनआरआर रखें
या
– अगर वे दोनों मैच हार जाते हैं, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि भारत अफगानिस्तान को शिकस्त दे। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि उनका एनआरआर दोनों पक्षों से बेहतर हो। बाबर आज़म की टीम एक या दोनों मैच हारने के बावजूद भी क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन उन्हें अफगानिस्तान और भारत की तुलना में बेहतर एनआरआर बनाए रखनी होगी।

---विज्ञापन---

अफ़गानिस्तान
शेष मैच: पाकिस्तान और भारत

उन्हें क्या करना होगा:
– दोनों मैच जीतें और पाकिस्तान या श्रीलंका से बेहतर NRR हासिल करें
या
– भारत या पाकिस्तान को हराएं। इसके लिए पाकिस्तान को श्रीलंका से हारना होगा और अफगानिस्तान को उन दोनों टीमों की तुलना में बेहतर एनआरआर रखनी होगी।

---विज्ञापन---

श्रीलंका से अफगानिस्तान की हार और -0.589 के एनआरआर ने मोहम्मद नबी की टीम के लिए मामला चुनौतीपूर्ण बन चुका है, लेकिन यह असंभव काम नहीं है। वे अभी भी फाइनल में जगह बना सकते हैं यदि वे अपने शेष दो मैच जीतते हैं और अपनी एनआरआर को ठीक करेंगे।

भारत
शेष मैच: अफगानिस्तान

---विज्ञापन---

उन्हें क्या करना होगा:
– अफगानिस्तान को हराएं और उम्मीद करें कि पाकिस्तान अपने दोनों गेम हार जाए।

अभी पढ़ें PAK vs AFG: हो गई लड़ाई! आउट होने के बाद भड़क गया बल्लेबाज, बॉलर के सिर पर ही दे मारता बैट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

सुपर फोर चरण में भारत की दो हार का मतलब है कि वे फाइनल में खेलने का मौका पाने के लिए अन्य मैचों के परिणामों पर निर्भर हैं। भारत-पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल के पहले ही समीकरण से लगभग बाहर होने के कारण टीम इंडिया यदि अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज भी करती है तो भी फाइनल तक पहुंचने की बहुत कम संभावना है।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 07, 2022 06:39 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola