Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
SRH vs LSG: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। पहले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तानी की थी। लेकिन आज के मैच में नियमित कप्तान एडन मार्करम शामिल होंगे। मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के 9वें कप्तान होंगे। जानिए उनसे पहले किन दिग्गजों ने इस टीम की कप्तानी की है।
लखनऊ सुपर जाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां मार्करम टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में सनराजर्स हैदराबाद जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। बता दें कि मार्करम टीम से पहले से जुड़े हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी वह पहली बार संभालेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जहां टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मार्करम की जगह भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कप्तानी की थी। लेकिन अब मार्करम के लौटने के बाद वह टीम की कप्तानी संभालेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।