---विज्ञापन---

खेल angle-right

टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, 38 साल के खिलाड़ी की हुई वापसी

Zimbabwe vs Sri Lanka: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Zimbabwe vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम में 38 साल के खिलाड़ी की एक साल बाद वापसी हुई है। उनके अलावा कई युवा और सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिला है।

सीन विलियम्स को मिला मौका

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए लंबे समय बाद 38 साल के सीन विलियम्स की वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला 12 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह टीम से दूर चल रहे थे। उनके अलावा अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को भी मौका दिया गया है। वह भी लंबे समय से टीम से दूर थे। इसके अलावा सिकंदर रजा को कप्तानी सौंपी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

वनडे सीरीज गंवा चुकी है जिम्बाब्वे

श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की वनडे सीरीज जिम्बाब्वे गंवा चुकी है। श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी। पहले मैच को श्रीलंका ने 7 रनों से जीता था, जबकि दूसरे मैच को श्रीलंका ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। उनके अलावा स्टार खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजरबानी को भी टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है।

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, टिनोटेन्डा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स।

---खबर नीचे जारी है---

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज का शेड्यूल

3 सितंबर: पहला T20I मैच, हरारे
6 सितंबर: दूसरा T20I मैच, हरारे
7 सितंबर: तीसरा T20I मैच, हरारे

First published on: Sep 02, 2025 05:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola