Yuzvendra Chahal On Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। एक समय था जब टीम इंडिया में चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी का जलवा देखने को मिलता था। दोनों की जोड़ी को ‘कुल-चा’ नाम से जाना जाता था। कुलदीप यादव अभी भी टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और उनको चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन चहल ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। हालांकि अब ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं अब युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया में जगह न मिलने और कुलदीप यादव को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
कुलदीप यादव को लेकर क्या बोले चहल?
हिंदुस्तान टाइंम्स की रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र चहल ने बताया “मुझे कुलदीप के साथ गेंदबाजी करना बहुत पसंद है। मैदान के अंदर और बाहर हम दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। यह दिखता भी है। उनके साथ गेंदबाजी करना मजेदार था क्योंकि गेंदबाजी के प्रति हमारा नजरिया एक जैसा है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: शानदार स्पिन कॉम्बिनेशन, ऐसी हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की Playing 11
टीम में वापसी को लेकर क्या बोले चहल?
आगे टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा “मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोचता जो मेरे हाथ में नहीं हैं।” टी20 विश्व कप 2024 में युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उनको टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।
पंजाब किंग्स के लिए खेलेंग चहल
आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले आईपीएल 2024 में चहल को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:- ‘छोले भटूरे पर बात करने की जरूरत नहीं’, ब्रॉडकास्टर्स पर भड़के किंग कोहली, सुनाई खरी-खोटी
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines