Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना था। लेकिन 11 फरवरी को जब बोर्ड ने अंतिम भारतीय दल का ऐलान किया तो उसमें यशस्वी जायसवाल का नाम मुख्य स्क्वाड में नहीं था। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। टीम इंडिया से बाहर होते ही यशस्वी जायसवाल अब बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने की तैयारी हैं।
जायसवाल इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
टीम इंडिया से बाहर होते ही यशस्वी जायसवाल अब रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलेंगे। सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच विदर्भ और मुंबई के बीच होने वाला है।
जायसवाल की वापसी से मुंबई टीम मजबूत होगी। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि जायसवाल ने इस सीजन रणजी में अपना आखिरी मुकाबला जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था, जिसमें मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने भी खेला था। हालांकि इस मैच में जायसवाल अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और जम्मू ने मुंबई को हराया था।
वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव विदर्भ के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि क्वार्टर फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव को हरियाणा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लग गई थी। हालांकि सूर्या ने इस मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 86 गेंदों में 70 रन बनाए थे।
हालिया प्रदर्शन खराब
मुंबई की ओर से खेलते हुए जायसवाल ने पिछले मैच की पहली पारी में 4 और 26 रन बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे। जायसवाल इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया। चैंपिंस ट्रॉफी में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभालेंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
50 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines