IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ठोका धमाकेदार शतक, ओवल में चारों खाने चित हुई इंग्लैंड

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे पांचवें मुकाबले की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया। उन्होंने अंग्रेजी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Cricket News - 2025-08-02T184858.751
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने दूसरे दिन छक्का जड़कर अपना अर्धशशतक पूरा किया था। इसके बाद तीसरे दिन उन्होंने संयम भरी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। यशस्वी ने दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया और इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया।

जायसवाल का कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने शतक जमाया था। इसके बाद उनके बल्ले से शतक देखने को नहीं मिला। हालांकि अब पांचवें मैच की दूसरी पारी में जब टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रन बनाने की जरूरत थी, तब यशस्वी ने एक बार फिर से मोर्चा संभाला। उन्होंने कमाल की शतकीय पारी खेली। जायसवाल ने दूसरे दिन तेज रफ्तार से रन बनाए थे, जबकि दूसरे दिन उन्होंने सब्र से काम लिया। उन्होंने 127 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए।

विज्ञापन

आकाशदीप ने भी जड़ा अर्धशतक

आकाशदीप ने भी भारत के लिए दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया। उन्होंने 94 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके भी लगाए थे। जायसवाल के अलावा अब तक भारत का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका है। केएल राहुल ने 7, साई सुदर्शन ने 11 और शुभमन गिल ने भी 11 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के खिलाफ अब तक यशस्वी जायसवाल 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं। उनकी आखिरी 9 पारियों की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 101, 4, 87, 28, 13, 0, 58, और 0 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ