Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक जमा दिया। जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान सभी दिशा में शॉट खेलकर विरोधी टीम को पानी पिला दिया।
जायसवाल का बड़ा धमाका
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी को यादगार बना दिया। उन्होंने केवल 144 गेंदों में शतक बनाकर ये साबित कर दिया कि वह भारत के लिए सभी प्रारूप में रन बनाने के लिए तैयार हैं। खबर लिखे जाने तक वह 16 चौके और 1 छक्का जमा चुके हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज और स्पिनर के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। जायसवाल ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू किया था। तब से वह भारत के लिए टेस्ट में दमदार खेल दिखा रहे हैं।
जायसवाल ने इस शतक के दमपर खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली। वह इंग्लैंड में पहली पारी में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मुरली विजय, विजय मांजरेकर, सौरव गांगुली, संदीप पाटिल ने ऐसा कारनामा किया था।
केएल राहुल के साथ 91 रनों की साझेदारी
केएल राहुल और जायसवाल ने मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने मिलकर 91 रन भारत के लिए जोड़े थे। इससे पहले भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में किसी भी सलामी जोड़ी ने हेडिंग्ले के मैदान पर इतनी बड़ी पार्टनरशिप नहीं की थी। लेकिन जायसवाल और राहुल ने धमाल मचा दिया।
इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक
146 एम विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
129*संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
100*यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines