IND vs AUS वनडे सीरीज में नहीं मिला मौका, अब इस टीम से खेलने वाले हैं यशस्वी जायसवाल!

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वजह से प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं. अब जायसवाल ने बड़ा फैसला किया है. वह बड़े टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं.

cricket News (88)
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला था. लेकिन उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है. भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ही तीनों मैच खेला था. अब यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं. वह जल्द ही मुंबई टीम में शामिल होंगे.

यशस्वी जायसवाल इस टीम से खेलेंगे

भारतीय वनडे टीम में जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जायसवाल भारतीय स्क्वड का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अब वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे राउंड के लिए मुंबई में शामिल होंगे. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जायसवाल ने (एमसीए) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह राजस्थान के खिलाफ अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका सीरीज पर नजरें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है. इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. क्योंकि ये खिलाड़ी भारत के लिए लगातार टेस्ट में शानदार खेल दिखा रहा है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने पहले मैच में 36 और दूसरे मैच में 175 और 8 रनों की पारी खेली थी.

फर्स्ट क्लास करियर भी है शानदार

भारत के लिए अब तक जायसवाल ने 51.65 की औसत के साथ 2428 रन बनाए हैं. उनके नाम फिलहाल 7 शतक के अलावा 12 अर्धशतक दर्ज हैं. जायसवाल ने अब तक 46 फर्स्ट क्लास मैच में 56.50 की औसत के साथ 4520 रन बनाए हैं. उन्होंने 16 शतक के अलावा 16 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ