Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से रोमन का जलवा टीवी पर दिख रहा है. वो लगातार वीकली एपिसोड में भी आए. जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी रही. बैकलैश और क्लैश इन इटली में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. रेंस ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है. द उसोज़ और फाटू उनके साथ काम कर रहे हैं. अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. रोमन का एक और भाई WWE में एंट्री करने वाला है. बहुत जल्द फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.
क्या WWE में रोमन रेंस को मिलेगा नया साथी?
जिला फाटू का नाम कई सालों से रेसलिंग वर्ल्ड में गूंज रहा है. इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने बड़ा नाम बना लिया है. जिला को बुकर टी ने ट्रेनिंग दी है. उन्होंने बुकर टी के स्कूल Reality of Wrestling में ही काम किया. PWInsider Elite की रिपोर्ट के अनुसार फाटू को हाल ही में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में देखा गया था. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है या नहीं. रिपोर्ट के अनुसार WWE उन्हें कंपनी में लाने में दिलचस्पी रख रहा है. अगर वो WWE में आएंगे तो फिर ब्लडलाइन का दबदबा और बढ़ जाएगा. हो सकता है कि वो रोमन की ब्लडलाइन में शामिल हो जाएं.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns की बादशाहत का हो सकता है अंत
रोमन रेंस के होंगे बड़े मैच
ऐसा लगता है कि रोमन रेंस का टाइटल रन इस बार भी लंबा चलने वाला है. कंपनी के आगे आने वाले इवेंट भी शानदार होने वाले हैं. 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन सऊदी अरब में होगा. वहीं 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम होगा. इन दोनों इवेंट्स में रोमन का बड़ा मैच हो सकता है. समरस्लैम में रोमन के ओबा फेमी के साथ मैच होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: कॉलेज छोड़कर अब WWE में तहलका मचाएंगी Rey Mysterio के बेटी, इन-रिंग डेब्यू को लेकर आया ब्लॉकबस्टर अपडेट
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
1 day agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
7 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines