Roman Reigns: रोमन रेंस अब WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. सबसे बड़ी बात है कि रोस्टर के सभी स्टार्स उनके साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं. कुछ तो उन्हें अपना ड्रीम विरोधी मानते हैं. खैर मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ट्रिक विलियम्स भी रेंस के खिलाफ लड़ना चाहते हैं. विलियम्स ने इस बार ट्राइबल चीफ की तारीफ की और उन्हें बेस्ट बताया. वैसे फ्यूचर में विलियम्स को रेंस के खिलाफ लड़ने का मौका मिल सकता है. वो बतौर फ्यूचर स्टार कंपनी में काम कर रहे हैं. ट्रिपल एच उनके लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
WWE स्टार ट्रिक विलियम्स ने क्या कहा?
स्नीकर रिपोर्टर के ट्रेविस सिंगलटन ने हाल ही में ट्रिक विलियम्स से उनके तीन ड्रीम मैचों के बारे में पूछा. विलियम्स ने कहा, “सबसे पहले मैं गुंथर का नाम लूंगा. मुझे लगता है कि वो मौजूदा समय में सबसे अच्छे हील हैं. वो बहुत ही खास हैं. मुझे उनका काम करने का तरीका अच्छा लगता है. वो जबरदस्त हैं. बुकर टी. उनके खिलाफ आखिरी मैच लड़ना बहुत खास और सम्मान वाली बात होगी. मुझे लगता है कि मेरा उनके साथ शानदार मैच हो सकता है. मैं उनके खिलाफ जाना चाहूंगा. रोमन रेंस भी मेरी लिस्ट में हैं. मेरा मानना है कि आज के समय में वो इस खेल के सबसे बेहतरीन और तगड़े स्टार हैं. मैं भी वहीं पहुंचना चाहता हूं. मैं इस गेम में सबसे अच्छा बनना चाहता हूं. इस वजह से मुझे सबसे अच्छे खिलाड़ी का ही सामना करना होगा. मैं उनके साथ मुकाबला करना चाहता हूं”.
ये भी पढ़ें: Oba Femi के WWE किंग बनने का सपना तोड़ेंगे Brock Lesnar! इन 5 तरीकों से मचा सकते हैं बवाल
रोमन रेंस के लिए 2026 रहा बेहतरीन
साल 2026 अभी तक रोमन रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. वो जेकब फाटू के खिलाफ दो बार इसे डिफेंड भी कर चुके हैं. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन भी बना ली है, जिसमें द उसोज़ और फाटू शामिल हैं. ऐसा लगता है कि रेंस का टाइटल रन शानदार रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: 35 साल की WWE रेसलर की गर्दन टूटने की वजह से हुआ करियर खत्म! अब कभी नहीं दिखेगा रिंग में जलवा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
14 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines