Oba Femi के WWE किंग बनने का सपना तोड़ेंगे Brock Lesnar! इन 5 तरीकों से मचा सकते हैं बवाल

WWE King of the Ring 2026 टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. ओबा फेमी भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. वो इसे जीतना चाहते हैं. कुछ तरीकों से फेमी को ब्रॉक लैसनर रोक सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE King of the Ring टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तय हो चुके हैं. ओबा फेमी का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगा. वहीं जे उसो का सामना जे'वॉन एवंस से होगा. दोनों मुकाबले तगड़े होने वाले हैं. खैर फेमी का राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. बहुत जल्द तीसरा मुकाबला होने वाला है. फेमी ने कह दिया है कि वो इस टूर्नामेंट को जीतकर रहेंगे. लैसनर उनके इस सपने को तोड़ सकते हैं. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनसे लैसनर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में एंट्री कर

सेमीफाइनल में एंट्री कर2 / 6

अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मुकाबला होगा. दोनों सेमीफाइनल में टकराएंगे. इस मैच में ब्रॉक लैसनर की दखलअंदाजी हो सकती है. वो बीच में आकर फेमी को तहस-नहस कर सकते हैं. लैसनर की वजह से फेमी फाइनल में जाने से चूक सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस में आकर

नाइट ऑफ चैंपियंस में आकर3 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर आकर दस्तक दे सकते हैं. वो फेमी का खेल खराब कर अपनी राइवलरी को आगे बढ़ा सकते हैं. इस तरह फेमी का किंग बनने का सपना भी टूट जाएगा. (Photo: WWE.com)

Raw में बैकस्टेज अटैक

Raw में बैकस्टेज अटैक4 / 6

सेमीफाइनल मैच से पहले भी ओबा फेमी के ऊपर हमला हो सकता है. ब्रॉक लैसनर बैकस्टेज उन्हें धराशाई कर सकते हैं. हो सकता है कि इसके बाद फेमी मैच में हिस्सा ही ना ले पाएं. फेमी की जगह किसी दूसरे रेसलर को मौका दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस में पहले हो सकता है हमला

नाइट ऑफ चैंपियंस में पहले हो सकता है हमला5 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में मैच से पहले ओबा फेमी के ऊपर ब्रॉक लैसनर हमला कर उन्हें रिंग में ला सकते हैं. फेमी बुरी हालत में रिंग में हो सकते हैं. इसका फायदा विरोधी को मिल जाएगा. इस तरह फेमी की हार हो सकती है. ये भी एक तरीका है जिससे फेमी का किंग बनने का सपना टूट सकता है. (Photo: WWE.com)

पॉल हेमन का प्रयोग

पॉल हेमन का प्रयोग6 / 6

हो सकता है कि अगले हफ्ते होने वाले सेमीफाइनल मैच में पॉल हेमन एंट्री कर ओबा फेमी का ध्यान भटका दें. हेमन बाद में खुलासा कर सकते हैं कि वो ब्रॉक लैसनर के आदेश पर वहां पर आए. ये भी एक तरीका है जिससे फेमी की हार का कारण लैसनर बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन