हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं हार नहीं मानूंगा', WWE सुपरस्टार की खुली चेतावनी! Roman Reigns से लड़ने की जताई इच्छा

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। सभी रेसलर्स उनसे लड़ना और खुद को साबित करना चाहते हैं। अब एक रेसलर ने बताया कि रोमन से उनका मैच हुआ, तो वो पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
रोमन रेंस से लड़ना चाहता है ये स्टार (Image via WWE.com)

Trick Williams Wants Face Roman Reigns: रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हर कोई उनसे लड़ना और बेहतर बनना चाहता है। हालांकि, उन्हें हराना मुश्किल है। इसी बीच उभरते हुए NXT सुपरस्टार ट्रिक विलियम्स ने अब रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। उन्होंने रेंस को खुली चेतावनी दी और बताया कि अगर उनका मैच होगा, तो वो हार नहीं मानने वाले हैं।

रोमन रेंस से लड़ना चाहते हैं ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स के इंटरव्यू की एक वीडियो सामने आ रही है। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो रेसलिंग जगत के टॉप पर आना चाहते हैं और इसी वजह से वो अभी के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस से लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बिजनेस में सबसे बेस्ट बनना चाहता हूं। अगर मुझे सर्वश्रेष्ठ बनना है, तो सबसे बेस्ट के खिलाफ लड़ना होगा। अभी रोमन रेंस वो व्यक्ति हैं।’

ट्रिक विलियम्स ने रोमन रेंस को दी खुली चेतावनी

ट्रिक विलियम्स से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो रोमन रेंस को हरा पाएंगे, या नहीं। ट्रिक ने बताया कि वो रोमन के खिलाफ हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा, ‘वो इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। मैं सत्य बोलने की कोशिश करता हूं। अगर मैं और रोमन रेंस आमने-सामने आएंगे, तो उन्हें मुझे धराशाई करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। मैं हार नहीं मानूंगा। मैं लड़ना नहीं छोडूंगा। मैं WWE में सबसे बड़ा स्टार बनने के लिए सबकुछ करूंगा।’

विज्ञापन

क्या रोमन रेंस और ट्रिक विलियम्स के बीच कभी हो पाएगा मैच?

ट्रिक विलियम्स WWE के सबसे उभरते हुए सुपरस्टार्स में से एक हैं। ट्रिक के पास शानदार लुक, फिजिक और हाइट है। उनका रेसलिंग करने का तरीका भी अच्छा है और सबसे बड़ी बात यह है कि फैंस उन्हें पसंद करते हैं। ट्रिक जब एंट्री करते हैं, तो फैंस उनका नाम चिल्लाते हैं, जो उनकी लोकप्रियता दिखाता है। ट्रिक NXT में बेहद सफल रहे हैं और TNA में रहते हुए भी उन्होंने बड़ा नाम कमाया है। साफ तौर पर विलियम्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और मेन रोस्टर पर आने के बाद भी उन्हें पुश मिल सकता है। ऐसे में रोमन रेंस के खिलाफ WWE उन्हें मैच देकर जल्दी उनका कद बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें:- 2025 में WWE से निकाले गए 3 बड़े स्टार्स जो बहुत जल्द AEW में अपना डेब्यू कर सकते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola