2025 में WWE से निकाले गए 3 बड़े स्टार्स जो बहुत जल्द AEW में अपना डेब्यू कर सकते हैं
WWE ने साल 2025 में बड़े स्टार्स को निकाल कर सभी को चौंका दिया. इसमें से कुछ नाम अब बहुत जल्द AEW में कदम रख सकते हैं.
Written By News24 हिंदी

WWE
Written By News24 हिंदी

WWE
WWE: 2025 अभी तक WWE के लिए सही रहा है. कंपनी को अच्छी सफलता मिली है. यूएस के बाहर भी WWE के कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट हुए हैं. रेसलमेनिया और समरस्लैम के दो दिवसीय कार्यक्रम ने काफी वाहवाही लूटी है. इन सभी चीजों के बीच कंपनी के बड़े स्टार्स को रिलीज भी किया है. कुछ के WWE द्वारा रिलीज किए जाने से तो काफी हंगामा हुआ था. खैर यहां हम आपको 2025 में WWE से निकाले गए 3 बड़े स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द AEW में अपना डेब्यू कर सकते हैं.
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने हमेशा WWE के टॉप स्टार के रूप में काम किया. WWE ने 2 मई, 2025 को अचानक उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था. वह हर हफ्ते काम कर रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें निकाल दिया गया. बाद में रिपोर्ट में पता चला कि ज्यादा सैलरी होने की वजह से उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया. स्ट्रोमैन एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें कोई भी कंपनी बड़ा ऑफर देने से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने WWE के साथ ऑफिशियल तौर पर 90-दिवसीय नॉन-कम्पीट क्लॉज पूरा कर लिया है. स्ट्रोमैन बहुत जल्द AEW में डेब्यू करते हुए दिख सकते हैं. अनुभव और बड़े नाम के हिसाब से उन्हें तगड़ा पैसा दिया जा सकता है.
मई में डकोटा काई को भी WWE ने रिलीज कर सभी को चौंका दिया था. काई ने पिछले कुछ सालों में बहुत मेहनत की है. वह वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करती थीं. इस साल वह कुछ बड़े मैचों का हिस्सा भी बनीं. ऐसा लगा भी था कि कंपनी उन्हें तगड़ा पुश देगी लेकिन इसका उल्टा देखने को मिला. कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. डकोटा का भी रेसलिंग वर्ल्ड में बड़ा नाम है. टोनी खान उन्हें जल्द अपने प्रमोशन में ला सकते हैं. उनकी वजह से AEW का विमेंस डिवीजन मजबूत हो जाएगा. टोनी खान इस बात को बहुत अच्छे से समझते हैं.
कार्लिटो को जून में WWE ने रिलीज किया था. इससे पहले उन्होंने जजमेंट डे में रहकर हमेशा अपनी बढ़िया भूमिका निभाई. कार्लिटो 46 साल के हैं. पिछले कुछ सालों में WWE में वह इन-रिंग एक्शन में कम ही दिखाई दिए. कार्लिटो इस उम्र में अब बड़ी डील और पैसा ही देखेंगे. उन्हें पता है कि अनुभव के लिहाज से AEW द्वारा उन्हें मालामाल किया जा सकता है. कार्लिटो का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उनके AEW में जाने से यंग स्टार्स को काफी फायदा होगा. टोनी खान भी जरूर कार्लिटो को अपने पक्ष में लाने की फिराक में होंगे. बहुत जल्द कार्लिटो का जलवा AEW में देखने को मिल सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: