हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Clash In Italy 2026 से पहले WWE के 3 स्टार्स अचानक बने नए चैंपियन, 35 साल के रेसलर ने पहला टाइटल जीतकर रचा इतिहास

WWE Clash In Italy 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे पहले कंपनी के कुछ स्टार्स को बड़े इवेंट में सफलता मिली है. इन्हें नया चैंपियन बनाया गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE स्टार्स को मिली सफलता

WWE Stars Crowned Champion: WWE में इस समय Clash In Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. इटली में फैंस को इस बार पांच बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित कंपनी के तगड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. खैर इससे पहले WWE के कुछ रेसलर्स को बड़ी सफलता मिली है. इन्हें चैंपियन बनने का मौका मिला है. आप सभी जानते हैं कि AAA प्रमोशन अब WWE के अंडर में काम करता है. वहां पर कंपनी के कुछ रेसलर्स भी काम करते हैं. हाल ही में रे मिस्टीरियो को जनरल मैनेजर बनाया गया है. AAA के Noche de los Grandes का सफल समापन हो गया है. इस इवेंट में नए चैंपियन देखने को मिले हैं.

WWE स्टार रे फीनिक्स को मिली सफलता

रे फीनिक्स मौजूदा समय में SmackDown ब्रांड का हिस्सा है. वहां पर उनका रन कुछ खास नहीं चल रहा है. ब्लू ब्रांड में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है. Noche de los Grandes इवेंट में फीनिक्स का सामना AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए द लारेडो किड से हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. मुकाबले में फीनिक्स ने दमदार प्रदर्शन किया और किड को हराकर टाइटल अपने नाम किया. WWE में ये उनकी पहली चैंपियनशिप है. फीनिक्स को इस टाइटल की बहुत जरूरत थी क्योंकि उन्हें ब्लू ब्रांड में सफलता नहीं मिली थी. अब देखना होगा कि फीनिक्स का ये टाइटल रन आगे कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns या Cody Rhodes…जानिए WWE Clash In Italy 2026 में कौन हारेगा वर्ल्ड टाइटल?

विज्ञापन

वॉर रेडर्स का भी दिखा जलवा

वॉर रेडर्स Raw ब्रांड का हिस्सा है. इसमें एरिक और आईवार काम करते हैं. दोनों ने टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा बनाया हुआ है. Noche de los Grandes इवेंट में वॉर रेडर्स ने AAA टैग टीम चैंपियनशिप के लिए पगानो और साइको क्लाउन को चुनौती दी. इस मैच में खूब बवाल मचा. पगानो और साइको क्लाउन की केमिस्ट्री खराब रही. इसका फायदा वॉर रेडर्स ने उठाया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. वॉर रेडर्स को इस बार तगड़ा पुश दिया गया है. अब देखना होगा कि बतौर टैग टीम चैंपियन इनका रन आगे कैसा रहेगा.

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 में कैसे होगा Brock Lesnar vs Jacob Fatu मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola