WWE में 6 फुट 8 इंच लंबे रेसलर का डेब्यू, पहले मैच में Roman Reigns के भाई को चटाई धूल

WWE SmackDown के एपिसोड में एक शानदार मुकाबले के जरिए फेमस स्टार ने अपना डेब्यू किया. पूरे मुकाबले में वह डॉमिनेट करते हुए दिखे. अपने दुश्मन को उन्होंने बुरी तरह हराया.

smackdown

WWE

विज्ञापन

WWE: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मैच देखने को मिले. 6 फुट 8 इंच लंबे टाला टोंगा ने डेब्यू मैच लड़ा. टोंगा इस समय सोलो सिकोआ के ग्रुप MFT का हिस्सा हैं. पिछले साल से उनके लाइव टीवी में आने का इंतजार फैंस कर रहे थे. कंपनी ने उन्हें लाने में काफी देरी की. खैर अब उन्होंने ब्लू ब्रांड में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश भी दिया जा सकता है.

WWE SmackDown में टाला टोंगा ने लड़ा बड़ा मैच

टाला टोंगा को पहले हिकुलियो नाम से जाना जाता था. उन्होंने हाल ही में हुए Night of Champions में अपना डेब्यू किया था. उनकी वजह से सोलो सिकोआ यूएस चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे. SmackDown में उनका पहला ऑफिशियल मुकाबला रोमन रेंस के भाई जिमी उसो के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया.

विज्ञापन

टाला टोंगा का मैच में ज्यादा दबदबा देखने को मिला. दोनों के बीच हुए रोमांचक मैच में अंत में टोंगा ने जीत दर्ज की. रिंगसाइड पर सोलो सिकोआ का होना टोंगा के लिए वरदान साबित हुई. टाला की जीत में सिकोआ का भी योगदान रहा. टोंगा अब इस जीत के साथ अपने WWE करियर की नई लय को बरकरार रखना चाहेंगे.

जेकब फाटू ने मचाया बवाल

SmackDown में टाला टोंगा की जीत के बाद सोलो सिकोआ ने बवाल मचाने की कोशिश की. वह साथियों के साथ मिलकर जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन जेकब फाटू ने एंट्री की. फाटू को देखकर सिकोआ और टाला टोंगा रिंग से भाग गए. जेसी माटेओ और टोंगा लोआ को अंत में मार खानी पड़ी. फाटू ने इन दोनों की हालत खराब की. SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. वहां पर सिकोआ और फाटू के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच होगा. मुकाबले में सिकोआ की मदद टाला टोंगा कर सकते हैं. फाटू को उनका ध्यान भी रखना होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ