Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

27 साल के WWE रेसलर ने Brock Lesnar को रिटायर करने का किया दावा, बड़ा बयान देकर अंतिम मैच के लिए भरी हुंकार

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. हर कोई उनके साथ मैच लड़ना चाहता है. एक युवा स्टार ने अब उनके साथ मुकाबले की इच्छा जाहिर की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 10, 2026 16:04
WWE स्टार का बड़ा बयान

Brock Lesnar: WWE में हर किसी रेसलर का ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ने का ड्रीम होता है. बहुत कम स्टार्स को ये सौभाग्य मिल पाता है. मौजूदा समय में रोस्टर में कुछ युवा रेसलर्स हैं, जिनकी लैसनर के साथ मैच की बातें चल रही हैं. इसमें से एक ओबा फेमी भी हैं. फेमी ने अभी तक अपनी खूब ताकत दिखाई है. मेन रोस्टर में उनकी एंट्री करा दी गई है. NXT में वो 262 दिन तक चैंपियन रहे थे. खैर फेमी ने अब लैसनर के साथ मैच की इच्छा जताई है.

WWE स्टार ओबा फेमी ने क्या कहा?

Tv Insider को हाल ही में ओबा फेमी ने अपना इंटरव्यू दिया. फेमी ने वहां पर लैसनर के साथ ड्रीम मैच की इच्छा जताई. फेमी ने कहा, “ब्रॉक लैसनर का सफर शानदार रहा है. उन्होंने दो अलग-अलग दौर में जीत दर्ज की है. हर बार वो बेहतरीन रहे हैं. उनका मुकाबला करना बहुत ही रोमांचक होगा. मुझे पता है कि फैंस इस मुकाबले की बेसब्री से मांग कर रहे हैं. ये मैच बहुत जल्द होगा. उनका करियर जबरदस्त रहा है. हमेशा लैसनर ने अपना दबदबा बनाया है. फेमी का सामना करके अपने करियर का शानदार अंत करना बहुत कमाल होगा”. फेमी ने कह दिया है कि वो लैसनर को रिटायर करना चाहते हैं. वैसे WWE द्वारा उन्हें ये मौका दिया भी जा सकता है क्योंकि वो कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Seth Rollins से पहले इन 3 स्टार्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं WWE रेसलर Becky Lynch, एक को हाल ही में मिला बड़ा धोखा

हाल ही में हुआ था ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का आमना-सामना

ओबा फेमी ने NXT में जबरदस्त काम किया. इस वजह से ही उनकी मेन रोस्टर में एंट्री कराई गई. Raw और SmackDown दोनों जगह पर वो मैच लड़ रहे हैं. अभी तक उन्हें हार नहीं मिली है. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था. वहां पर नंबर-1 पर फेमी ने एंट्री की थी. मैच में उन्होंने अपना दबदबा दिखाया. लैसनर के साथ भी उनकी टक्कर हुई थी. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-भारतीय रेसलर को हराने वाले पूर्व WWE चैंपियन ने अचानक लिया संन्यास, WrestleMania से पहले फैंस के लिए बुरी खबर!

First published on: Mar 10, 2026 04:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.