Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

करियर खत्म! WWE दिग्गज John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड मैच के दौरान चोटिल, WrestleMania 42 से हो सकती है छुट्टी

WWE SmackDown के एपिसोड में मैच के दौरान निकी बैला को इंजरी का सामना करना पड़ा. अब वो रेसलमेनिया 42 से भी बाहर हो सकती हैं. रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 29, 2026 13:56
निकी बैला को आई इंजरी

Nikki Bella: हाल ही में WWE में जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला और ब्री बैला का रीयूनियन देखने को मिला. फैंस दोनों को देखकर खुश हो गए. दोनों ने कहा कि अब उन्हें चैंपियनशिप चाहिए. इनके लिए कंपनी ने रेसलमेनिया 42 में बड़ा प्लान बनाया है. खैर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. निकी बैला को इंजरी का सामना करना पड़ा है. कहा जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट आई है. अगर उन्हें एक्शन से बाहर होना पड़ा तो रेसलमेनिया 42 का प्लान चौपट हो जाएगा. हो सकता है कि फिर आगे उनका करियर ही खत्म हो जाए.

WWE दिग्गज निकी बैला को लगी चोट

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में निकी बैला और ब्री बैला का सामना एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर से हुआ था. मैच में लैश लीजेंड ने दखलअंदाजी की. इस वजह से एलेक्सा और फ्लेयर को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद सभी स्टार्स के ऊपर लीजेंड और नाया जैक्स ने हमला किया. फेस स्टार्स को बचाने के लिए बेली और लायरा वैल्किरिया ने एंट्री की. दोनों ने लीजेंड और नाया को रिंग के बाहर फेंका. मैच के दौरान एक मोमेंट पर निकी के एंकल की गलत लैंडिंग हो गई. उन्हें बाद में देखने के लिए डॉक्टर भी आए.

---विज्ञापन---

दिग्गज ब्रायन अल्वारेज ने अब निकी की इंजरी पर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, “चोट कितनी गंभीर है, इसका कुछ पता नहीं है. SmackDown में टैग टीम टीम मैच खत्म होने से पहले नाया जैक्स के साथ हुई मारपीट के दौरान निकी के पैर में चोट लग गई थी. वो लंगड़ा कर चल रही थीं. नाया ने उन्हें बाद में रिंग के बाहर फेंक दिया था. इसके बाद वो रिंग में नहीं आईं. सैगमेंट के दौरान डॉक्टर्स ने आकर उनकी जांच की”.

ये भी पढ़ें: Triple H को WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को क्यों बनाना चाहिए वर्ल्ड चैंपियन? जानें 3 कारण

क्या WWE WrestleMania 42 से बाहर होंगी निकी बैला?

WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में निकी बैला की इंजरी से बवाल हो सकता है. कंपनी ने शायद WrestleMania 42 में वुमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच की प्लान बनाया है. इसमें निकी और ब्री बैला भी शामिल होंगी. अगर निकी की इंजरी ज्यादा गंभीर होगी, तो फिर उनकी WrestleMania 42 से छुट्टी हो सकती है. इसका नुकसान ब्री को भी उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: महिला रेसलर ने WWE में Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल का उड़ाया मजाक, फैंस पर भी लगाए गंभीर आरोप

First published on: Mar 29, 2026 01:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.