WWE WrestleMania 42 के लिए Triple H ने 4 खतरनाक मैचों का किया ऐलान, 17 स्टार्स रिंग में बवाल मचाने को हुए तैयार

WWE में WrestleMania 42 की जंग चल रही है. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. रेड ब्रांड के एपिसोड में कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. इन मुकाबलों में खूब बवाल मचने वाला है.

WWE

WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 इस बार जबरदस्त होने वाला है. मैच कार्ड भी तैयार हो रहा है. हर हफ्ते बड़े मैचों की घोषणा की जा रही है. Raw का लेटेस्ट एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ. फैंस को वहां पर बड़े सरप्राइज मिले. शुरुआत में ही स्टेफनी मैकमैहन ने वापसी कर दर्शकों को खुश किया. WWE ने इस बार चार बड़े मैचों का ऐलान WrestleMania 42 के लिए किया है. ट्रिपल एच ने खुद इन बड़े मुकाबलों को ऑफिशियल किया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

दो चैंपियनशिप मैचों में मचेगा बवाल

WWE WrestleMania 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच होगा. लैश लीजेंड और नाया जैक्स अपनी चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, एलेक्सा ब्लिस-शार्लेट फ्लेयर और लायरा वैल्किरिया-बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इनके बीच पिछले कुछ हफ्तों से तगड़ी जंग चल रही है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी इन सभी स्टार्स ने खूब बवाल मचाया. वहीं पेंटा भी WrestleMania 42 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. ड्रेगन ली, जेडी मैकडॉना, जे’वॉन एवंस, रुसेव और पेंटा के बीच आईसी टाइटल के लिए लैडर मैच होगा. पेंटा ने खुद Raw के शो में कहा कि वो लैडर मैच में अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में John Cena की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, WrestleMania 42 में गर्दा उड़ाकर फैंस को करेंगे खुश!

सिंगल मैचों में आएगा खूब मजा

हाल ही में फिन बैलर की वजह से डॉमिनिक मिस्टीरियो को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. इसके बाद जजमेंट डे ने बैलर के ऊपर टर्न लिया था. वहां से बैलर और मिस्टीरियो की राइवलरी शुरू हुई. Raw के एपिसोड में बैलर ने मिस्टीरियो को WrestleMania 42 में मैच के लिए चुनौती पेश की. मिस्टीरियो ने इसे स्वीकार किया. बाद में दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया.

विज्ञापन

Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने एक बार फिर पॉल हेमन के ऊपर चेयर से हमला किया. इस बार वो हेमन को स्टॉम्प नहीं लगा पाए. इससे पहले अचानक गुंथर ने आकर उन्हें स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा दिया. गुंथर ने इसके बाद रेसलमेनिया के साइन की तरफ इशारा किया. बाद में एडम पीयर्स ने बैकस्टेज बताया कि दोनों के बीच WrestleMania 42 में मैच होगा. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया पर मुकाबले को ऑफिशियल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ