Randy Orton और Cody Rhodes की कहानी में शामिल होगा ये फेमस WWE स्टार!, 2025 में चोट से लगा था बड़ा झटका

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. अब इन दोनों की स्टोरी में एक पूर्व चैंपियन भी शामिल हो सकता है. सोशल मीडिया के जरिए इसके बड़े संकेत मिले हैं.

WWE

क्या WWE स्टार की होगी वापसी?

Kevin Owens: पिछले साल WWE WrestleMania 41 से पहले एक बुरी खबर सामने आई थी. केविन ओवेंस को अपनी गर्दन की इंजरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा था. अब उन्हें बाहर गए हुए एक साल होने वाला है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि केविन वापसी के करीब हैं और कभी भी वो बवाल मचा सकते हैं. WrestleMania 42 ज्यादा दिन दूर नहीं है. ऐसे में केविन ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी के संकेत दिए हैं. अगर वो मेगा इवेंट से पहले आ गए, तो ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा.

विज्ञापन

कब होगी केविन ओवेंस की वापसी?

आप सभी जानते हैं कि केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ केविन ओवेंस के मतभेद रहे हैं. केविन की इंजरी के कारण WrestleMania 41 में उनका रैंडी के साथ मैच रद्द कर दिया गया था. 2025 में केविन और रैंडी के बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी. WrestleMania 42 में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में रैंडी ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था.

विज्ञापन

अब ऐसा लग रहा है कि कोडी और रैंडी की राइवलरी में केविन भी शामिल हो सकते हैं. केविन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो रोड्स की गुड़िया के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में कोडी का एंट्रेंस सॉन्ग भी है. ओवेंस की ये पोस्ट काफी मजेदार है क्योंकि ऑर्टन पिछले कुछ हफ्तों से किसी मिस्ट्री मैन के साथ फोन पर बात कर रहे हैं. SmackDown के हालिया एपिसोड में ऑर्टन ने मिस्ट्री मैन से कहा कि वो उनसे जल्द ही मिलेंगे. ओवेंस की पोस्ट से लग रहा है कि रैंडी उनसे ही बात कर रहे हैं. अगर कोडी और ऑर्टन की स्टोरी में केविन शामिल होते हैं, तो फिर नया ट्विस्ट आ जाएगा.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन ने जेली रोल पर किया अटैक

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के दोस्त मैट कार्डोना को हराया. रैंडी ने पिछले हफ्ते कार्डोना का हाथ भी तोड़ा था. इस हफ्ते कोडी ने वापसी की. उनका रैंडी के साथ ब्रॉल हुआ. सिक्योरिटी और निक एल्डिस ने बीच बचाव किया. जेली रोल भी अंत मे रिंग में आए. उन्होंने रैंडी और कोडी को समझाया. अचानक ऑर्टन ने रोल को आरकेओ लगाया और रिंग से दौड़कर स्टेज पर चले गए. अब धीरे-धीरे ऑर्टन का विकराल रूप देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ